Sun. Mar 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जोरदार नारेबाजी कर मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जश्न मनाया..


जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि दोनों विधान सभाओ की जनता ने धर्म का व्यापार करने वाली भाजपा को करारा जवाब दिया है..
देश की जनता के असल मुद्दों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी कांग्रेस है, और कांग्रेस की जीत इस बात का प्रमाण है..

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने दोनों विधानसभाओं की जनता का धन्यवाद कर उन्हें लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया..

कुंजवाल ने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र

👉जागेश्वर के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया है..

उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभाओं के मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर मिली ये जीत निश्चित ही हौसला बढ़ाने वाली है, साथ ही धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले भाजपाइयों के लिए सबक है..

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी और दोनों विधानसभाओं से चुने कांग्रेस विधायक जनता की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे..

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस जन

जिला कांग्रेस कमेटी के आतिशबाजी कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह,महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, शोभा जोशी, गीता मेहरा,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, विनोद वैष्णव,निर्मल रावत, महेश आर्य , एन डी पांडेय,गोविंद प्रसाद,विक्रम बिष्ट,रविंद्र कुमार,धीरा तिवारी,गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, दिनेश पिलकवाल,कमल बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, राहुल खोलिया,देव सिंह कनवाल,मनोज बिष्ट ललित सतवाल,रोहित रौतेला, पवन मेहरा,जया जोशी,लता तिवारी,लीला जोशी,राधा टम्टा,फेमिना खान,तारा तिवारी,वीरेंद्र बंगारी,पंकज कार्की ,कार्तिक साह,अमन अंसारी, सूरज बानी, अवनी अवस्थी,देव मिश्रा,लोकेश सुपयाल,दीपेश कांडपाल,अमित बिष्ट,अमित नेगी ,नितिन रावत,हर्षित दुर्गापाल, मंटू ओली,प्रदीप बिष्ट, गोलू सतवाल आदि मौजूद रहे।