Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान की सतर्क चेकिंग से चालक हुआ गिरफ्तार


अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/निरीक्षक यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को खतरनाक तरीके से/नशे में वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिय गये हैं। 

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में दिनांक 14/09/2024 को चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी द्वारा भिकियासैंण बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार HR55AM6209 को रोककर चेक किया तो चालक कृपाल सिंह निवासी बसोट तहसील भिकियासैण अल्मोड़ा शराब के नशे मे बिना डीएल वाहन चलाते हुए पाया गया। कार में 4-5 सवारियाँ भी बैठी हुई थी, जिन्हे अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।