Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक  14/11/2024 गुरुवार को न्यू इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल, शैल ,एन .टी. डी,  अल्मोडा में बाल दिवस एवम्  विद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उदय शंकर नाट्य अकादमी  (फलसीमा) में विद्यालय  का 17 वां  वार्षिकोत्सव  बड़े ही धूम धाम से मनाया गया … कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पींचा जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी जी रहें.  विशिष्ट अतिथि  प्रकाश चंद्र जोशी जी के द्वारा  दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।



विद्यालय के संस्थापक  तारू तिवारी एवम् प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ट अतिथि को शॉल पहनाकर साथ ही प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा – शिक्षण के संबंध में जानकारी दी एवम् स्थापना दिवस और बाल दिवस की बधाई दी. नन्हें- मुन्हे बच्चों के द्वारा के रंगारंग कार्यक्रम जैसे- वंदना, स्वागत गीत, नाटक, कुमाऊनी नृत्य, छोलिया नृत्य, मराठी, गुजराती, पंजाबी, मार्शल आर्ट आदि से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम किये गए। साथ ही अभिभावकों के लिए सर्वाधिक जागरूक अभिभावक प्रतियोगिता ( most aware parents contest ) प्रतियोगिता भी कराई गयी जिसमे प्रथम स्थान  चंदन सिंह बिष्ट, द्वितीय स्थान   राकेश चंद्र तिवारी एवं तृतीय स्थान  गोविंद सिंह बिष्ट प्राप्त किया। एवम् सम्मानित क्षेत्रवासियों और अभिभावकों ने  अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर  नन्हें- मुन्हे बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवम् बच्चों द्वारा  किये गये रंगारंग कार्यक्रमो का आनंद लिया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता पांडे, कार्यालय प्रभारी काव्या देवडी, राहुल जोशी, अर्पित, ज्योति जोशी, चम्पा सिरारी, गुंजन जोशी, किरन आर्या , ममता आर्या,विधि मल्होत्रा, रश्मि मेहरा, रेखा , करिश्मा, दिव्या, दीपा बिष्ट, विमला देवी, आदि काफी संख्या में बच्चों के  अभिभावक उपस्थित रहें.