Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड अल्मोड़ा से प्राप्त सुचना के अनुसार एक व्यक्ति के द्वारा एक रिपोर्ट इस आशय से दी गई थी की 9/06/2021 को अपनी मोटर साइकिल uk 01 बी 4489 को अपाचे को लेकर अल्मोड़ा बाजार आया था।उक्त मोटर साइकिल भैरव मंदिर निकट शिखर होटल के समीप खड़ी की थी।तो उक्त मोटर साइकिल चोरी हो गई थी इस पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था अंतर्गत धारा 379/411 आईपीसी में विवेचक द्वारा विवेचना की गई तो सी सी टीवी फुटेज के आधार पर पंकज राणा व दयाल जोशी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा दया राम की अदालत में चलाया गया।
कि न्यायाधीश द्वारा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए अभियुक्त दयाल जोशी को दोषमुक्त कर दिया।मामले में अभियुक्त दयाल जोशी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद पंत एवम् अधिवक्ता आर. पी. भट्ट द्वारा पैरवी की गई।