जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में और एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चल रहे तीन सूत्र मांगों को लेकर के आंदोलन में गांधी पार्क को 35 दिन हो गया और 35 दिन होने के बाद भी सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई जिससे नाराज होकर के आंदोलनकारी ने कड़े कदम उठाए हैं।
आंदोलनकारी की माने तो पूर्व आंदोलन कार्यों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखा गया था और 1000 लोगों का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र सोपा गया था जिसके माध्यम से पीएमओ द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 10 दिनों के भीतर मांगों को लेकर की कार्रवाई की जाएगी अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी का फोन आया था लेकिन उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि जल्दी ही मौके पर अधिकारी आएंगे लेकिन अभी तक इतने दिन भी जाने पर भी कोई अधिकारी नहीं है अब आंदोलनकारी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के माध्यम से पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे गए पत्र पर हुई कार्रवाई को लिखित रूप में मांगा गया है वही एक शिकायती पत्र भी लिखा गया है जिसमें हम मांग की गई है कि प्रधानमंत्री कार्यालय जैसे महत्व के लोग संस्थान की बात को नहीं सुनने वाले अधिकारियों को वॉलंटरी रिटायर सर्विस जबरिया रिटायर किया जाए और उनकी सेवाओं को समाप्त कर एक्शन लिया जाए। आंदोलनकारी ने इस अवसर पर कहा कि अल्मोड़ा के जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को रविवार के दिन क्रिकेट में समय व्यतीत करने का समय तो है लेकिन आंदोलन स्थल पर जाने का समय नहीं है जो 10000 से अधिक ग्रामीणों का अपमान है। आज आंदोलन में नन्दन सिंह पूर्व प्रधान,सुंदर सिंह,सुरेश तिवारी, गोविंद प्रसाद,दीपक, मनोज,देवेंद्र, नेहा आदि मौजूद थे।
