Thu. Mar 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर में कानून व्यवस्था को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे कुछ नशे में धुत युवकों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना के तुरंत बाद रात करीब 8 बजे नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि नगर में बढ़ती अराजकता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जाए।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने मांग की कि शाम के समय नगर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और मंदिरों, पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। उनका कहना था कि इन दिनों कुछ लोग इन स्थानों का इस्तेमाल नशा करने के लिए कर रहे हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी होगी।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’ सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।