जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
गौ माता को राज्य माता घोषित करने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जगद्गुरु संकराचार्य के चरणों में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत पवित्र और सर्वोच्च है। उन्होंने गौ संरक्षण और गौ सम्मान को मजबूत करने के लिए गौ माता को राज्य माता घोषित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार भी उपस्थित रहे। बैठक में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर व्यापक चर्चा हुई और इसे समाज के बड़े अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि गौ माता केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भी आधारशिला है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस संकल्प को मजबूत करने के लिए आगे आने की अपील की।
