जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित 12वें दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से हुआ। महोत्सव की शुरुआत श्री खूँटकुनी भैरव मंदिर से श्री गणेश पूजन और श्री मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर क्षेत्र “जय माँ दुर्गा” के उद्घोष से गूंज उठा।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा धारण कर भाग लिया। सिर पर कलश रखकर मातारानी के जयकारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत
माँ भगवती के दरबार में आचार्य पं. सतीश चन्द्र जोशी एवं पं. चन्द्रशेखर जोशी के आचार्यत्व में मुख्य यजमान पंकज पंत-लता पंत एवं रमेश जोशी-गीता जोशी के करकमलों से लोककल्याण की सिद्धि के लिए संकल्प लेकर धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुआ।
अनुष्ठान में श्री दीप पूजन, श्री गणेश पूजन, श्री कलश स्थापना, श्री नवग्रह पूजन, माँ भगवती मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्री पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती विधिवत संपन्न कराई गई।
भजन-कीर्तन से गभक्तिमय हुआ माहौल
क्षेत्र की महिलाओं ने माँ के दरबार में भजन-कीर्तन और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर आयोजन को और भव्य एवं दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस अवसर पर मौजूद रही।
मौजूद लोग
कलश यात्रा और अनुष्ठान में समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मोहन चन्द पाण्डेय, गिरीश पंत, तारू पाण्डेय, मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, सचिव विक्रम साह, विनय पाण्डेय, गगन पाण्डेय, व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपसचिव पीयूष पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, दिवान बिष्ट, भगवान रावत, राहुल जोशी, गोपाल बिष्ट, धीरज पांडे, सचिन डंगवाल, नरेंद्र बिष्ट समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगर निगम महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कुंदन लटवाल, दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पार्षद भूपेन्द्र जोशी, ज्योति साह, अभिषेक जोशी, तुलसी देवी, केलाश गुरूरानी, हयात सिंह बिष्ट, रोहित शर्मा, जगत भट्ट आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मीता उपाध्याय का सम्मान
महोत्सव समिति ने हाल ही में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समिति ने उनके इस सम्मान को अल्मोड़ा महानगर की उपलब्धि बताया।