Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भारत सरकार  के मूल्यांकन बोर्ड द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को पर्यावरण, वन संरक्षण को लेकर किये गए कार्यों/प्रयासों का मूल्यांकन कर ‘A’ ग्रेड देकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को जानकारी देते हुए बताया  कि वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को पर्यावरण संरक्षण आदि को लेकर किये प्रयासों के लिए A ग्रेड मिला है।
कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा की वानिकी एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो अनिल कुमार यादव को A ग्रेड मिलने पर बधाइयाँ दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि  यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
मूल्यांकन में A ग्रेड मिलने पर डॉ मनमोहन कनवाल,  विपिन चन्द्र जोशी, गोविंद मेर आदि ने  हर्ष जताया।