Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज दिनांक 21/11/2024 को कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में  डिजिटल वेब एकेडमी द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और करियर विषय में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजित किया गया। सेमिनार का मंच संचालन इंजीo रवींद्र नाथ पाठक द्वारा किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो0 प्रवीण सिंह बिष्ट एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो0 सुशील कुमार जोशी, संयोजक डॉo पारुल सक्सेना, सह संयोजक डॉo मनोज कुमार बिष्ट एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में Digtal Web Academy कंपनी के संस्थापक और निदेशक  प्रसून सनवाल जी का विभाग के सदस्यों द्वारा बैज अलंकृत कर सेमिनार का शुभारंभ किया गया। सेमिनार का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष महोदया डॉ0 पारुल सक्सेना द्वारा सभी का स्वागत करते हुए उन्हें आधुनिक युग में सॉफ्टवेयर का उपयोग बताया गया एवं यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर का उपयोग कर कोई भी कार्य सरलता से कम समय में कैसे पूर्ण किया जा सकता है।



इसी क्रम में संकायाध्यक्ष विज्ञान द्वारा बताया गया कि कंप्यूटर के इस युग में मनुष्यों तथा मशीनों का अंतः संबंध वर्तमान समय में प्रासंगिक है तथा हम अपनी अधिकांश दैनिक गतिविधियों के लिए कंप्यूटर तथा इंटरनेट पर निर्भर हैं, ऐसे में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में इस तरह के सेमिनार अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मुख्य वक्ता प्रसून सनवाल द्वारा उक्त विषय के बारे में विद्यार्थियों के समक्ष पूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं प्रसून जी द्वारा कई संस्थानों की वेबसाइट बनाई गई है तथा कई शिक्षण संस्थानों में सेमिनार के माध्यम से सॉफ्टवेयर एवं आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा के पहलुओं को विद्यार्थियों के समक्ष रखा गया।
तदोपरांत निदेशक महोदय द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर शिक्षा का युग है ऐसे में इस तरह के सेमिनारों तथा व्याख्यानों से छात्रों के तकनीकी कौशलों का विकास होता है तथा उन्हें कैरियर के निर्धारण में सहायता मिलती है।
उक्त सेमिनार में विभाग के स्नातक एवं स्नाकोत्तर के विद्यार्थी एवं विभाग के समस्त शिक्षक डॉ0 सुशील चंद्र भट्ट, डॉ0 सुमित खुल्बे , इंजी0 अर्पिता जोशी,  पारस नेगी, अनूप सिंह बिष्ट,  कमल जोशी,  हरि एवं  मनोज सिंह मेर तथा छात्रा-छात्राएं उपस्थित थे।