जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना को साकार करते हुए जनपद में “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है तथा उन्हें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
तीन विकासखंडों में लगे बहुउद्देशीय शिविर
अभियान के तहत विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत क्याला, धौलादेवी विकासखंड की न्याय पंचायत बमनसवाल तथा स्याल्दे विकासखंड की न्याय पंचायत गोलना में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया।
1012 लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ
न्याय पंचायत क्याला में आयोजित शिविर से 313 ग्रामीण लाभान्वित
न्याय पंचायत बमनसवाल में 473 लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ
न्याय पंचायत गोलना में आयोजित शिविर से 226 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ
अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक प्रभावी कदम बताया।
