Sun. Mar 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन की योजना जो कि पाण्डेखोला रेखोली  अथरबनी तलाड़बाडी फड़का श्यालीधार आदि 9 गांव को जा रही हे उसको किसी अराजकत तत्वों ने ठेकेदार को डरा धमका कर के रुकवा दिया गया जिसके लिए आज समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वहां पर उपस्थित हुए और संबंधित विभाग एवं ठेकेदार को बुलाकर काम तत्काल से शुरु करवाने के लिए वार्ता हुई  वार्ता करने के लिए वहां पर जल निगम के सहायक अभियंता चंद्रवीर सिंह एवं अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी को तत्काल मौके पर बुलाया गया और उसके बाद समस्त जनप्रतिनिधियो ने वहां पर को उन अराजक तत्वों के विषय में संबंधी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और विभाग के अधिकारियों से यह मांग की गई कि जो ऐसे सरकारी कामों में जो की पेयजल योजना जो की सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है उसको रुकवाने वालों के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए वार्ता के उपरांत ठेकेदार को बुलाकर वहां पर को कार्य शुरू करवा दिया गया वार्ताकार कार्य शुरू करवाने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू  ग्राम प्रधान रखोली हेम भंडारी, पूर्व प्रधान मोहन कनवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी ग्राम प्रधान किशन बिष्ट कैलाश गुरुरानी विपिन बिष्ट संदीप कुमार विमल कुमार महेंद्र रावत प्रकाश बिष्ट कुंदन बिष्ट ललित लटवाल हरीश ऐरी संतोष ऐरी कमल ऐरी आदि ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों ने प्रशासन से भी निवेदन है कि ऐसे अराजकता तो जो सरकार की योजनाओं जो कि पानी की एक महत्वपूर्ण योजना है उसको रूकवा रहे हैं उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की कार्यवाही की मांग की है