जनता नामा न्यूज दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड
अल्मोड़ा । आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पीज़ा से नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा वार्ड डुबकिया में तीन मूर्ति मन्दिर से सूर्य भवन के पास खंडर भवन हुक्का क्लब से फिलिप्स गल्ली मार्ग में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा गाली -गलौज लड़ाई-झगड़ा का माहौल दिखने को मिल रहा है।जिससे उस मार्ग पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और इनका कहना है कि हमारे वार्ड में अतिशीघ्र पुलिस प्रशासन द्वारा गस्त लगाने की किरपा करे नगर निगम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देने के लिए पार्षद नवीन चन्द्र आर्य,अन्जू बिष्ट डुबकीया वार्ड, वन्दना वर्मा शेला खील वार्ड, विकास कुमार राजपुरा वार्ड, नेहा टम्टा मुरली मनोहर वार्ड आदि लोग उपस्थित थे।
