Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आयी महिला श्रद्धालु का फोन भीड़ में कहीं खो गया था, काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दी।


मेला ड्यूटी में तैनात अल्मोड़ा पुलिस की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मोबाईल खोजबीन शुरू की गई, आसपास लोगों से जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से मोबाईल को बरामद कर महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया।
अपना मोबाईल वापस पाकर महिला के उदास चेहरे पर खुशी लौट आई।पुलिस द्वारा मिली त्वरित सहायता की सराहना की गई।