जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोडा। राष्ट्रनीति संगठन के तत्वाधान में एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व भारत रत्न ने पंडित गोविंद बल्लभपंत गांव सहित आसपास के ग्रामीणों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नगर के गांधी पार्क में चल रहे धरने को 40 दिन पूरे हो गए हैं।

बता दें कि ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार चाण रौन डाल में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और उत्तराखंड में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 40 दिनों से धरने पर बैठे हैं।
आंदोलनकारी ने का आरोप है कि शासन प्रशासन द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है और उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है जिसके लिए आंदोलनकारी ने ऐलान किया है कि जल्दी एक महारैली की जाएगी तथा जिला प्रशासन और राज्य सरकार का पुतला फूंका जाएगा।
मुख्य रूप से आंदोलन में पीसी तिवारी, हिमांशु जोशी, नन्दन सिंह, सचिन, दीपक आर्य, पूरन सिंह बोरा, आदि मौजूद रहे।