Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 22/07/2024 को रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण सँघर्ष समिति ने 32 वे दिन के धरने में अल्मोड़ा नगर की संभ्रात जनता से अपील की कि रानीधारा वासियों के नागरिक अधिकारों की लड़ाई में सँघर्ष समिति को समर्थन दे-
क्योंकि रानीधारा वासियों की रानीधारा लिंक रोड का पुनर्निर्माण से लेकर अल्मोड़ा नगर के ड्रेनेज सिस्टम(बरसाती पानी की निकासी),अल्मोड़ा नगर में सीवर व्यवस्था,निकासी नालों की व्यवस्था जैसे बुनियादी अवस्थापना की जरूरत व इनकी उचित गुणवत्ता की पूरे अल्मोड़ा नगर को आवश्कता है,ये समस्याएं केवल रानीधारा तक सीमित न होकर पूरे नगर की समस्या है,इसलिए अल्मोड़ा नगर के इन नागरिक अधिकारों के लिए पूरे नगर को एक होने की जरूरत है,आज इन समस्याओं का सामना रानीधारा वासी कर रहे है कल इन्ही बुनियादी समस्याओं से नगर के अन्य इलाकों के लोगो को जूझना पड़ेगा।
सँघर्ष समिति ने आज धरने के 32 वे दिन अल्मोड़ा की सम्भ्रांत जनता से अपील की है कि इन समस्याओं को केवल रानीधारा तक सीमित न माना जाए,बल्कि इसे सम्पूर्ण अल्मोड़ा की समस्या मान कर एकजुट होकर इस धरने का समर्थन करें।
आज के धरने में विनय किरौला,दीप चंद्र पाण्डे,मीनू पंत,कमला दरम्वाल,मीना बिष्ट, सुमित नज्जौन, सुजीत टम्टा,संभू दत्त बिष्ट,सुधा उप्रेती,गीता पंत,भगवती जोशी,उमा अलमिया,भगवती डोगरा,सुशील बिष्ट,पूनम जोशी, गीता पाण्डे,माया बिष्ट,हिमानी शैली, चंपा,पी0एस0रावत,डी0के0पंत,ज्योति पाण्डे,नीरजा चौहान,मनीषा पंत,तनुजा पंत आदि उपस्थित थे।