जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
शोध निदेशक की देखरेख में काउंसिलिंग आयोजित हुई

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग हुई। वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा, अंग्रेजी, इतिहास, संगीत, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, जंतु विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी विषय में काउंसिलिंग हुई।
विश्वविद्यालय के निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि द्वितीय काउंसिलिंग के लिए सभी विषय संयोजकों एवं सह संयोजकों को निर्देशित किया गया था। दूसरी काउंसिलिंग में विभिन्न विषयों में 79 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए कोर्सवर्क केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं। इन सभी विषयों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई।
काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष, विज्ञान प्रो. सुशील कुमार जोशी, विधिक सलाहकार प्रो. डी. के. भट्ट ,डॉ मुकेश सामंत, डॉ आर सी मौर्य,शोध सहयोगी डॉ ललित जोशी, हेमा डसीला, डॉ ममता जोशी, डॉ खगेन्द्र खोलिया, रवि अधिकारी, जयवीर सिंह नेगी आदि के साथ सभी विषयों के संयोजक/सह संयोजक ने सहयोग दिया।