जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वित्त समिति की द्वितीय बैठक इतिहास विभाग के सभागार में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर सचिव उच्चशिक्षा डॉ. आशीष श्रीवास्तव ऑनलाइन रूप से उपस्थित रहे और विश्वविद्यालय के लिए गठित वित्त समिति के सदस्य रूप में मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, प्रो.आर.एस. भाकुनी (उपनिदेशक उच्चशिक्षा), कुलसचिव डॉ. डी.एस. बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ.नंदन सिंह बिष्ट, सदस्य सचिव/वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।


बैठक के अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।
बैठक में सदस्य सचिव अमित कुमार त्रिपाठी द्वारा विश्वविद्यालय एवं उसके परिसरों से प्राप्त वित्त संबंधित विषयों को पटल समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसपर बैठक के अध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया। विश्वविद्यालय की वित्त समिति की द्वितीय बैठक में विश्वविद्यालय की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही शिक्षा, शोध एवं क्रीड़ा जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों के संचालन के लिए बजट आदि को लेकर विमर्श हुआ।
बैठक को सफल बनाने में वित्त अनुभाग के देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, दीवान फर्त्याल, पवन रावल, राकेश साह आदि ने सहयोग दिया।