Thu. Feb 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।


आरोपियों ने पहले छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन शराब पिलाई और घिनौनी हरकत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सामान लेने निकली थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, घटना 24 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। काठगोदाम क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, अपने घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान उसे पड़ोस में किराए पर रहने वाले दो युवक मिले, जिनकी पहचान मोहित (20 वर्ष) और प्रदीप (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के निवासी हैं।