जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।


वाहन सीज और 28500 का चालान कर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा मय टीम के धारानौला क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक नाबालिग टैक्सी स्कूटी को तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसमे तीन नाबालिग सवार थे। नाबालिग चालक के अभिभावक (माता-पिता) को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिगों को सकुशल सुपुर्द किया गया। वाहन को सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध 28,500/- का कोर्ट चालान किया गया