जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड अल्मोड़ा नगर में दिनों दिन बढ़ रही चोरी की घटनाए में एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैँ । इसी कड़ी में कल दिनांक 1/7/2024 को मां उल्का देवी मंदिर शैल में बाबा जी की अनुपस्थिति में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया।
लगातार बढ़ती घटनाये चिंता का विषय यह पूरी खबर कैमरों में कैद हो गई। चोर ने सिर में हेलमेट पहना हुआ था। इससे एक दिन पूर्व गंगनाथ मंदिर एनटीडी में भी चोरी की घटना घटी थी ।क्षेत्र वाशियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनीइन सभी घटनाओं के खुलेसे हेतु आज सभी शैलों की चादरों को एनटीडी चौकी का घेराव किया एवं ज्ञापन दिया गया। साथ ही जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन को चेतावनी दी।ज्ञापन देने वालों में राजू तिवारी, तारु तिवारी, उदित तिवारी, हिमांशु तिवारी, विनायक जोशी, वैभव जोशी, अमन तिवारी, गोकुल तिवारी, कैलाश तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, श्याम तिवारी, सुरेश तिवारी, बाबा योगी राजनाथ, हिमांशु मेहता, कमल जोशी, मनोज मेहता, प्रदीप तिवारी, नवीन तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।