जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने यहाँ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह दावा करना कि भैरव गोस्वामी को भाजपा से कांग्रेस में शामिल किया गया है, पूरी तरह भ्रामक और झूठा है।

रमेश बहुगुणा ने कहा कि भैरव गोस्वामी न तो भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और न ही पार्टी में किसी पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावी घबराहट के चलते ऐसे झूठे प्रचार कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डर के कारण बाहरी प्रत्याशियों को आयात कर रही है। वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता और नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति भाजपा के संपर्क में हैं, जिन्हें जल्द ही पार्टी में शामिल कराया जाएगा।
बहुगुणा ने भरोसा जताया कि भाजपा में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है और पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार अल्मोड़ा के इतिहास में नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनेगा।