Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा  पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे एक बड़ी कामयाबी आज पुलिस को मिली।


पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे पुलिस ने चेकिंग के दौरान जोशीखोला राजपुरा में सार्वजनिक स्थान तीन लोग जुआ खेलते पकड़े गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की। साथ ही मौके पर से 39 हजार 400 रुपये की बरामद किए हैं।

शामिल पुलिस टीम

इस मौके पर पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन भट्ट, चौकी प्रभारी धारानौला आनंद कश्मीरा, अपर उप निरीक्षक नवीन बोरा, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन आदि शामिल रहे।