Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 23 नवम्बर  दिनदहाड़े लघुडियार के पास बाघ द्वारा गाय पर हमला किए जाने की घटना ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों में दहशत पैदा कर दी है। इस अप्रत्याशित हमले से क्षेत्र में दुपहिया वाहन चालकों और आम राहगीरों के बीच भय का माहौल है।


जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे के कारण स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। वन विभाग को चाहिए कि वह इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाए, जैसे गश्ती दल बढ़ाना और बाघ को उसके प्राकृतिक आवास में लौटाने के उपाय करना। साथ ही, लोगों को भी सतर्क रहने और जंगली जानवरों के संपर्क से बचने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
  घटनाक्रम को देखते हुवे  उत्तराखण्ड लोक वाहिनी के प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्ड़पाल ,  व सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्ड़े  ने मांग की है कि बाघों की संख्या बढ गई है इन्हे आबादी क्षेत्रों मे आने से  रोका जाना चाहिये ।