Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा| मौसम विभाग ने कल 13 सितंबर को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी ने कल शुक्रवार 13 सितम्बर को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश का आदेश जारी किया है।


जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आदेश…

अल्मोड़ा जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया है कि भारत मौसम विभाग देहरादून ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें 13 सितंबर को भारी से भारी वर्षा होने व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसी स्थिति में कहीं भी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है। इसी के मद्देनजर उन्होंने जनपद अल्मोड़ा में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं कक्षा तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने कार्मिकों को सतर्क रहने को कहा


उन्होंने कहा है कि विचलन की दशा में संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने अतिवृष्टि से आपदा की संभावना के मद्देनजर जनपद में समस्त ईकाइयों को सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति का सामना करने तत्परता दिखाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि किसी भी विकट परिस्थिति में कार्मिकों को उच्च स्तर की सतर्कता रखने, खोज बचाव एवं अन्य संबन्धित कार्यों के लिए तैयार रहने, अवरुद्ध मार्गों को खोलने के निर्देश दिए और ऐसी स्थिति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 एवं मोबाइल नंबर 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।