जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जनपद में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र के कूपी बेंड के पास एक वाहन सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि वाहन संख्या UK-19B-0880 गहरी खाई में गिरा हुआ है और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में की गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
