Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसओजी के दो सिपाहियों को लाईन हाजिर कर दिया है। बता दे कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व मादक पदार्थों के तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद एसओजी के कार्यों की समीक्षा की गयी, जिसमें कानि० भूपेन्द्र पाल व कानि० मनमोहन सिंह के द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने व अपेक्षानुसार कार्यवाही नहीं किये जाने पर उक्त दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है। साथ ही सभी थानाध्यक्ष व सम्बन्धितों को भी निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही व कार्य के प्रति उदासीनता प्रकाश में आने पर भविष्य में भी ऐसे अधि0/कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।