Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रंग-बिरंगी लाईटे लगाने वाले वाहन चालकों पर कसा जा रहा है शिकंजा, मौके पर ही लाईटों को उतारकर की चालानी कार्यवाही



 
एसएसपी अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा,  द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थाना प्रभारियों को वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट,शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं।
         
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा हैं।

थाना दन्या –
                

  थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में मय  प्रभारी चौकी जागेश्वर उ0नि0 भगवान गिरी व पुलिस टीम के जागेश्वर तिराहा पर चैकिंग के दौरान 01 कार व 01 मोटर साईकिल पर मानको के विपरीत लगी रंग-बिरंगी लाईटों को हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।


थाना चौखुटिया-
                    

थानाध्यक्ष चौखुटिया  सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस उ0नि0 बृजमोहन भट्ट  ने चौखुटिया क्षेत्र  चैकिंग के दौरान 01 पिकप पर मानकों के विपरीत लगी रंग –बिरंगी लाईटों को हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तगहत चालानी कार्यवाही की गयी।
         
  साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी दोबारा इस तरह से रंग-बिरंगी लाईटों का का प्रयोग न करें।