Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

चौखुटिया पुलिस ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
     
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
     
        सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया  जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा  वारण्टी ललित जोशी पुत्र अम्बादत्त जोशी निवासी ग्राम छानी पो0 मासी थाना चौखुटिया सम्बन्धित वाद संख्या 122/2022 धारा 323/504/506 भादवि जो काफी समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था,जिसको सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 28/05/2024 को तड़ियाल बाखली चौखुटिया से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।