जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा आज दिनांक 24 नवंबर 2024 को रविवार के दिन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के (मुख्य संरक्षक). कमल कुमार बिष्ट द्वारा (स्वच्छता अभियान) के तहत दूंगा धारा मोहल्ला, बालेश्वर वार्ड बालेश्वर महादेव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सफाई सफाई के लिए पहल की गई।


कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में सफाई अभियान, नशा मुक्ति मोबाइल के दुरुपयोग निशुल्क योग एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण वृक्षारोपण समाज पर सकारात्मक वातावरण बनाने की जागृति हेतु विगत कई वर्षों से लगातार कार्य किया जा रहा है मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की (प्रधानाचार्य) मंजू बिष्ट एवं (अध्यक्ष )कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने सभी आम जनता और जागरुक बंधुओं से इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग और शामिल होने का आह्वान किया है
समिति विगत वर्षों से वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान हेतु आम जनता में जागरूकता संदेश देने के साथ-साथ इस क्षेत्र में सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी है।
समिति के (मुख्य संरक्षक )कमल कुमार बिष्ट बताया हम विगत वर्षों में जल जंगल जमीन एवं पर्यावरण के संरक्षण साफ हवा पानी एवं अच्छे वातावरण के लिए 4000 से अधिक पेड़ लगा चुके हैं ।
और इस क्षेत्र में लगातार पहल की जा रही है और अधिक कार्य किया जाना है। हमें जागरुक होकर समाज के उत्थान और राष्ट्र हित पर अपना योगदान देना अति आवश्यक है और आने वाली पीढ़ी को जागरुक कर उन्हें इस पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना और अधिक जरूरी हो गया है। आज सफाई अभियान में हमारे मोहल्ले और जागरूक व्यक्तियों ने सहयोग किया जो इस प्रकार है अन्नत बिष्ट, गोविंद सिंह रावत, अंशिका बिष्ट, हृदयेश जोशी, प्रभात जोशी, प्रतीक बिष्ट, अवनि बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट, मयंक पिलख्वल , रिद्यांशी बिष्ट, बी .डी पांडे , आदि ने सफाई स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और बेहतर प्रयास कर रामलीला मैदान दूंगा धारा अल्मोड़ा के मुख्य रास्ते, नाली आस पास क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में( स्वच्छता अभियान)चलाया ।
कमल कुमार बिष्ट ने सभी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और ज्यादा आम जनता से अपील की ज्यादा जागरूक हो सामाजिक कार्य क्रम में शामिल हो और बेहतर कल का निर्माण में सहयोग किया जाय।