Wed. Apr 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ को लेकर हुईं वार्ता


महामहिम राज्यपाल के साथ काकड़ीघाट में स्वामी विवेकानन्द से जुड़े हुए स्थल पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय में रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा के सहयोग से स्थापित किये गए स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र की जानकारी देते हुए अपने विवेकानन्द पर्यटन परिपथ को लेकर जानकारी दी। महामहिम ने इसपर हर्ष जताया।  महामहिम राज्यपाल लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) आज काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद से जुड़े ज्ञान वृक्ष पहुंचे और  उन्होंने काकड़ीघाट में आध्यात्मिक पर्यटन विकसित करने, उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने, आध्यात्मिक विज्ञान आदि को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने विवेकानन्द पर्यटन परिपथ के लिए कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की सराहना की। इस अवसर पर रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने विश्वविद्यालय और कुटीर के संयुक्त प्रयासों से संचालित हो रहे केंद्र की जानकारी दी।
ज्ञातव्य है कि ज्ञान वृक्ष के नीचे स्वामी विवेकानन्द जी ने ध्यान लगाया था। स्वामी विवेकानन्द के स्थलों को आध्यत्मिक पर्यटन से जिदने के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा ने स्वामी विवेकानन्द आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ,अध्ययन केंद्र की स्थापना कर दी है। जो आध्यात्मिक पर्यटन को लेकर कार्य कर रहा है।
इस दौरान उनके साथ ब्रह्मचारी अर्पण महाराज, केंद्र के संयोजक डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, सह संयोजक डॉ ललित चन्द्र जोशी, रंजीत, गोलू सहित इड़ा गांव के ग्रामीण, बुजुर्ग मौजूद रहे।