Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

हल्द्वानी। उत्तराखंड में हाल ही में लगातार चर्चाओ  में आये युट्यूबर बिरजू मयाल के साथ उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में घटना हो गई। यहां यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। बिरजू मयाल रामनगर के निवासी हैं। हाल में बिरजू प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर वे काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहा हैं। यह हमला काफी चर्चाओं में है और लोग इसे लेकर चिंतित भी है कि बिरजू मयाल पर आखिर किसने जानलेवा हमला किया होगा यह चिंता का विषय बना हुआ हैं।