Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 18 जनवरी, 2025 जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निकाय आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में नागर निकाय सामान्य निवार्चन 2024-25 का मतदान दिनॉंक 23 जनवरी, 2025 एवं मतगणना 25 जनवरी, 2025 को सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के नगर निगम अल्मोड़ा में 40, नगर पालिका चिलियानौला, रानीखेत में 07, नगर पंचायत द्वाराहाट में 04, नगर पंचायत भिकियासैंण में 04 एवं नगर पंचायत चौखुटिया में 04 मतदेय स्थलों/भवनों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान सम्पन्न कराने के लिए अनुमोदित किया गया है।
उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 160 से 165 के अधीन आयोग द्वारा अनुमोदित नागर निकाय वार सरकारी/वापसी तथा मतगणना हेतु भवनों के साथ ही सुरक्षा कार्मिकों के ठहरने लिए अल्मोड़ा इण्टर कालेज, डायट छात्रावास, स्व0 जयदत्त बैला स्वत्रंतता सेनानी स्नानोत्तर राजकीय महाविद्यालय रानीखेत का सभागार, शिवालिक छात्रावास द्वाराहाट, राजकीय इण्टर कालेज चौखुटिया एवं राजकीय इण्टर कालेज भिकियासैंण को नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के सफल सम्पादनार्थ तत्काल प्रभाव से अधिक अधिग्रहित किया गया है।