Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से बिगड़ा हुआ है जिसके चलते राज्य के अनेक जनपदों में स्थिति बरसात और भूस्खलन के चलते खराब हुई है मौसम विभाग ने एक बार फिर तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के देहरादून, रुद्रप्रयाग,टीहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़,उत्तरकाशी,हरिद्वार एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा झौकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावनाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है जबकि राज्य के अल्मोड़ा,नैनीताल, पौड़ी,उधम सिंह नगर एवं चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए इन क्षेत्रों में गरजन वाले बादल विकसित होने तथा झौकेदार हवाएं 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर तक चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की संभावना भी व्यक्त की है।।