Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा नगरपालिका अल्मोड़ा के चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी गई  और नगरपालिका चुनाव के लिए ठोस रणनीति बनाई गई जिससे पुनः अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके इसके लिए संभावित उम्मीदवार ने अपने आवेदन जिला अध्यक्ष के पास दिए है और अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 14 लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की है ।


उन्होंने कहा कि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के पश्चात दावेदारों की संख्या बढ़  सकती है कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की मतदाता सूची मैं पिछले नगरपालिका चुनाव के मुकाबले लगभग 2000 लोगो के नाम कम होना आश्चर्य जनक है जबकि अल्मोड़ा शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची मैं छूट गए लोगो के नाम जोड़ने की मांग की है और पुनः मतदाता सूची तैयार करने की मांग प्रशासन और पंचस्थानी विभाग से की है

अध्यक्ष पद के लिए जिन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है उनके नाम निम्न है राजेंद्र तिवारी निवर्तमान सभासद, डॉ मनोज कुमार जोशी जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोचन जोशी जिला महामंत्री संगठन,मनोज सनवाल जिला उपाध्यक्ष,दीपक कुमार जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस,किशन लाल जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,महेश आर्या प्रदेश सचिव सेवादल, राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,गीता मेहरा जिला महामंत्री कांग्रेस,शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,लता तिवारी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,लीला जोशी पूर्व सदस्य उपभोक्ता फोरम ,रजनी टम्टा प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,मनोज वर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ।