जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा utrakh
अल्मोड़ा। बिनसर महादेव धाम के निकट सोनी देवलीखेत में शराब खोलने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती का क्रमिक अनशन जारी है। महिला उद्यमी प्रीति पंत और सरस्वती देवी ने क्रमिक अनशन स्थल पहुंच आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उधर, देवलीखेत में शराब की दुकान खोलने के विरोध में हिमांशु आर्या के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर हाथों में दराती, कुदाल लेकर शिक्षा दो, रोजगार दो के नारों के साथ पूरे बाजार में यात्रा निकाली। महिलाओं ने कहा गांव की शांत वादियों को अशांति फैलाने का काम किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां सरस्वती, पिंकी शर्मा, हिमानी भट्ट, शकुंतला देवी, तुलसी देवी, कविता गुसाईं, दीपा नेगी, दीपा सती, सुशीला देवी, भागुली देवी, कमला देवी, मधुली देवी, मोहनी देवी, नीतू असवाल, प्रभा देवी, धरना स्थल पर हेमंत रौतेला, प्रीति, सरस्वती देवी, गीता पंवार, तारा देवी आदि मौजूद रहीं।
