Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

ब्लॉक समन्वयक गोविंद सिंह डसीला ने बताया कि आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में “लखपती दीदी” योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री जी की ध्वजवाहक महत्वाकांक्षी योजना के रूप में देखा जाता है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई और वे अपने प्रयासों को और अधिक सशक्त करने के लिए प्रेरित हुईं। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रही है।
मुख्य विकास अधिकारी, जनपद अल्मोड़ा, आकांक्षा कोण्डे ने अपने सन्देश में कहा कि “लखपती दीदी” योजना सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि वे अपने समुदाय में प्रेरणा स्रोत भी बन रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने इस योजना को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया।