Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखंड

  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रेम खोलिया व हेड कानि0 पवन कुमार व कानि0 वेद प्रकाश द्वारा दिनांक 04.08.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्ट धारा 138 एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम भयोगढ, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।