Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा।उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने वंचित समाज के प्रखर नेता शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
      


  उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि देश में आदिवासियों, वंचितों, क्षेत्रीय अस्मिता के संघर्षों के जुझारू प्रतिष्ठित नेता “झारखंड मुक्ति मोर्चा” के संयोजक, आदिवासी समाज को सूदखोरों, महाजनों, कॉरपोरेट लूट एवं “नशे की जकड़” से मुक्ति के लिए हमेशा संघर्षरत रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के रूप में हमने एक सच्चे नेता को खो दिया है, जिसकी क्षति अपूर्णीय है।
     

उपपा ने इस दुःख की घड़ी में सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

You missed