Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 12 सितंबर 2024 भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा प्रेषित मौसम पूर्वानुमान के सम्बन्ध में। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा  जारी पूर्वानुमान के जनपद में कहीं-कही बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संम्भावना व्यक्त की गयी है।


उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने  जनपद में   समस्त ईकाइयों को तत्परता बरतने एंव सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाने, के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि किसी भी विकट परिस्थिति में कार्मिकों को सतर्कता का उच्चस्तर बनाये रखने, खोज बचाव एवं अन्य संबन्धित कार्यों के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने, वृक्ष गिरने से अवरूद्ध हुये मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न० (05962-237874,237875) एवं मो०नं० 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं।