Fri. Oct 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल वीकेंड के चलते नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों कैंची धाम, नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। वाहनों की संख्या बढ़ने से विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव भी बना हुआ है।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों एवं पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया है। संबंधित थाना, चौकी, CPU एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। साथ ही शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम पहुंचाया जा रहा है और कतारबद्ध तरीके से नीम करोली बाबा के दर्शन की व्यवस्था की जा रही है।
शटल सेवा के जरिए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कैंची धाम भेजे जाने से यातायात दबाव को नियंत्रित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने का प्रयास किया जा रहा है।