Tue. Apr 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 24 सितंबर को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी  ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता  लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अल्मोड़ा शहर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर धरना प्रदर्शन किया था जिसका असर आज देखने को मिला विधायक द्वारा दी गई समय सीमा के अनुसार प्रांतीय खंड अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा शहर में पेच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया जिससे अल्मोड़ा शहर में सड़कों में हो रहे गड्ढे बंद करने का कार्य प्रांतीय खंड  लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा किया जा रहा है मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा द्वारा अधिकारियों से कहा की कार्य में गुणवत्ता के साथ पेच वर्क का कार्य किया जाय  कार्य मैं किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी