Mon. Jul 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा- एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता गोपाल भट्ट को युवा कांग्रेस प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों,महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ने हर्ष व्यक्त किया है। गोपाल भट्ट के अल्मोड़ा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौघानपाटा गांधी पार्क में गोपाल भट्ट का स्वागत कर किया मिष्ठान वितरण। इस अवसर पर गोपाल भट्ट ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरियाणा प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवा संवाद स्थापित करने प्रचार प्रसार करने का मौका उन्हें दिया गया जिसके लिए वे प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं और पूरे देश में कांग्रेस का सकारात्मक माहौल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल हुई हैं तथा आने वाले निकाय चुनावों में युवा कांग्रेस मजबूती से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी तथा भाजपा की युवा विरोधी,महिला विरोधी,छात्र विरोधी, किसान विरोधी,गलत नीतियों को गांव गांव तक यात्रा करके आम जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी।इस मौके पर युवाओं व छात्रों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता भी ली।इस मौके पर स्वागत कार्यक्रम में निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,कांग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भंडारी,शरद शाह,रोहित सत्याल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,पूर्व छात्रसंघ सचिव सुधांशु रौतेला,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पंकज बिष्ट,छात्रसंघ उप सचिव गोलू सतवाल,पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह,छात्र नेता मेघा सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस इशरार अहमद,जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस निशा आर्या,पंकज जोशी,शिवम पंत, छात्रसंघ उप सचिव प्रत्याशी निखिल महरा,एनएसयूआई अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट,एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन लटवाल,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलारा,कमलेश बिष्ट,शरद कुमार आदि उपस्थित रहे।