Mon. Jul 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज दिनांक 05.10.2024 को अग्निशमन अधिकारी रानीखेत  वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर स्टेशन रानीखेत ने हॉस्पिटल/नर्सिंग होम का फायर ऑडिट के दृष्टिगत बाबा हेड़ाखान चैरिटेबल एन्ड रिसर्च सेंटर एवं आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चेक किया , साथ ही केंद्र में तैनात कर्मचारियों को फायर उपकरणों का प्रशिक्षण दिया व फायर से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा मे रखने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।