Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद


मामला-

दिनांक 29.09.2024 को रानीखेत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कॉलेज जाने व घर वापस न आने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। जिस पर कोतवाली रानीखेत में धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही-
          

 एसएसपी अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा,  द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
        

विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत  अशोक धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।
       

  गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 06.10.2024  को सरायलखंसी गोरखपुर हाईवे मऊ, उत्तर-प्रदेश  से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/ 87/64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

  शिवम श्रीवास्तव उम्र- 26 वर्ष पुत्र निरंकार श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरपुर जिला मऊ उत्तर-प्रदेश

कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम–

1- उ0नि0  हेमा कार्की
2- हे0कानि0  राजेश कुमार
3- म0कानि0  रीतु कोरंगा