Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


बिना हेलमेट स्कूटी में फर्राटा भर रहे रैश ड्राईवर पर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने की कार्यवाही, स्कूटी सीज 


 

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी दशहरा व दीपावली पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं निर्बाध रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।

 

आज दिनांक- 09.10.2024 को यातायात निरीक्षक अल्मोड़ा  दरबान सिंह मेहता द्वारा मय ट्रैफिक पुलिस टीम कानि0  रवि शंकर राणा, कानि0 श्री सूरज कुमार* के टैक्सी स्टेण्ड अल्मोड़ा में चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान एक स्कूटी चालक बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से ड्राईविंग करते हुए आ रहा था।  जिसे रुकने का इशारा किया गया तो बिना रुके स्कूटी को भगा ले गया। जिसे थोड़ी दूरी पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। चेक करने पर स्कूटी चालक बिना डीएल के वाहन चलाता पाया गया। वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी और स्कूटी को सीज किया गया।