Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


रैश ड्राइविंग कर रहे बाईक चालक पर कार्यवाही, बाईक सीज
 
अल्मोड़ा   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा, द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।
        आज दिनांक- 24.10.2024 को सीओ यातायात  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण मे इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि0  सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट,कानि0 सूरज कुमार कानि0 गोपाल जोशी के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र टैक्सी स्टैंड तिराहा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।


जिस दौरान बिना हेलमेट,बिना डीएल,बिना कागजात के रैश ड्राइविंग कर रहे बाईक चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए बाईक को सीज किया गया।

  इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 13 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 03 लोगों के कोर्ट चालान किये गये और ₹5,500 जुर्माना लगाया गया।