जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 24.10.2024 को चैकिंग के दौरान मोक्ष धाम के पास से एक व्यक्ति प्रकाश राम के कब्जे से 25 बोतल देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रकाश राम उम्र-51 वर्ष पुत्र किशन राम निवासी-आरतोला जागेश्वर अल्मोड़ा
बरामदगी-
25 बोतल देशी गुलाब शराब
कीमत लगभग 8,500 रुपए
दन्या पुलिस टीम-
1-हेड कानि0 विनोद डसीला
2- कानि0 कुन्दन बिष्ट