जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा के सल्ट तहसील के अंतर्गत कूपी मोटर मार्ग में मार्चूला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी व्यथित हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बस दुर्घटना को लेकर कहा कि इस बस हादसे से मन बहुत व्यथित है। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
उन्होंने आगे कहा कि इस अत्यंत कठिन समय में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिवार की संवेदनाएँ मृतकों, घायलों और उनके परिवारों के साथ है। कुलपति प्रो बिष्ट ने आगे कहा कि कल अपराह्न तीन बजे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के चारों परिसरों में मृतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
