जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
चालकों/ परिचालकों द्वारा वाहनों पर ओवरलोडिंग किये जाने पर यात्रियों को हेल्प लाईन नम्बर डायल 112 में सूचित करने हेतु कराया अवगत


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/ उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा वाहन चालक, परिचालक द्वारा ओवरलोडिंग करने पर यात्रियों को पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 06.11.2024 को विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला उ0नि0 मनोज कुमार व पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को हिदायत की गई कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी ना लेकर जायें और समय-समय पर बसों का सही प्रकार से रखरखाव करें।
साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि यदि बस चालक एवं परिचालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं तो तुरंत इमरजेंसी नम्बर जैसे डायल 112 पर काल कर शिकायत करें, जिससे दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके।